LagatarDesk : संसद के शीतकालीन सत्र का आज 17वां दिन है. आज केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन से जुड़े दो बिल पेश किये जायेंगे. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल वन नेशन वन इलेक्शन के लिए 129वां संविधान संशोधन बिल पेश औक केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 करेंगे. इस बिल पर 12 दिसंबर को ही मोदी कैबिनेट की मुहर लग चुकी है. लोकसभा में बिल को पेश करने के बाद सरकार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इसे संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के पास भेजने की सिफारिश करेगी. दूसरी ओर बीजेपी और शिवसेना ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने को कहा है. वहीं सभी कांग्रेस लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया गया है और आज की महत्वपूर्ण कार्यवाही में सदन में उपस्थि रहने को कहा गया है. ऐसे में आज लोकसभा में आज काफी हंगामा होने के आसार हैं.
शीतकालीन सत्र : वन नेशन, वन इलेक्शन बिल आज लोस में होगा पेश, BJP-CON-शिवसेना ने जारी किया व्हिप
Last Updated: Dec 17, 2024 12:00 AM (IST)