Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में जारी रहेगा सर्दी का सितम, 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Patna: बिहार में ठंड का कहर जारी है. शुष्क व सर्द पछुआ हवा के प्रभाव से राज्य में दो से तीन दिनों तक ठंड में कमी के आसार नहीं हैं. दिन में धूप निकलने के बावजूद कनकनी बनी रहेगी. बिहार के अधिकतर जिलों में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा. इसके बावजूद भी लोगों को ठंड सताएगी. हालांकि मौसम विभाग ने 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. बुधवार को बांका जिला सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-trailer-highway-standing-on-the-roadside-in-golmuri-fined/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलर-हाइवा पर लगा जुर्माना

20 जिले में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-109.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौसम विभाग ने एक बार फिर से राज्य के पटना,गया, बांका, मोतिहारी, भागलपुर, पूर्णिया, समेत 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि राज्य के तापमान में एक बार फिर से गिरावट हो रही है. इस दौरान पूरे बिहार में उत्तर पश्चिम की तरफ से छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाओं की वजह से कपकपी की स्थिति बनी रहेगी. इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-violence-started-with-the-announcement-of-elections-congress-motorcycle-rally-attacked-many-injured/">त्रिपुरा

: चुनाव की घोषणा के साथ हिंसा शुरू, कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली पर हमला, कई घायल

आज कैसा रहेगा मौसम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-110.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गुरुवार को राज्य के दक्षिण भाग और उत्तर पश्चिम या उत्तर मध्य भाग के कई जिलों में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि शीतलहर और घने कोहरे जैसी स्थिति भी बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. उत्तर बिहार के कुछ जिलों में अगले 48 घंटों में घना कोहरा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हो रहे बदलाव के कारण आम लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है. इसे भी पढ़ें:  त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-violence-started-with-the-announcement-of-elections-congress-motorcycle-rally-attacked-many-injured/">त्रिपुरा

: चुनाव की घोषणा के साथ हिंसा शुरू, कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली पर हमला, कई घायल
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही