Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन : पूर्व महामंत्री ने दो बार ई सीरिज का करवाया ग्रेड, अब बोल रहे- बहुत कम है वेतन- कमेटी मेंबर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन (तार कंपनी यूनियन) के ई सीरिज के कमेटी मेंबरों की मंगलवार को यूनियन कार्यालय में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कमेटी मेंबर दीना नायक और बीरेंद्र सिंह ने की. दोनों कमेटी मेंबरों ने कहा कि पूर्व महामंत्री ने चुनाव को लेकर विधवा विलाप शुरू कर दिया है. ये अभी महामंत्री नहीं हैं, लेकिन इन्हें यह हजम नहीं हो रहा है. यदि तार कंपनी प्रबंधन इनसे ग्रेड रिवीजन की बात करता है तो इससे बड़ा झांसा कुछ नहीं हो सकता है. कमेटी मेंबरों ने कहा कि कंपनी में नए सीरीज का ग्रेड रिवीजन वर्ष 2009 और 2015 में करवाने वाले यही हैं. इसके बावजूद ये बयान दे रहे हैं कि ई सीरिज का वेतन बहुत कम है. दो बार प्रबंधन के साथ समझौता करने वाले पूर्व महामंत्री क्या भांग पीकर ग्रेड करवाये थे. उनकी इसी बहुरुपियापन के कारण कर्मचारियों ने वर्ष 2018 के चुनाव में इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था. इसके बाद से ही ये यूनियन को डिस्टर्ब करने में लगे हैं. इसका फायदा किसे हो रहा है ये कंपनी के कर्मचारी भी समझ रहे हैं. यह हर चुनाव में कर्मचारियों से वादा करते थे कि तीन महीने में बकाया राशि दिलवा देंगे. कर्मचारियों के बच्चों की सिक्युरिटी में स्थायी नौकरी करवाने की घोषणा करते थे और वर्ष 2015 में कंपनी में नियुक्ति ही बंद करवा दी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-eight-and-a-half-kg-of-ganja-recovered-from-purushottam-express/">धनबाद

: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से साढ़े आठ किलो गांजा बरामद

ई सीरिज का बीमा एक लाख व पुराने का 10 लाख का कराया समझौता

बैठक में कहा गया कि पूर्व महामंत्री ई सीरिज के कर्मचारियों का बीमा एक लाख रुपए का कराया और पुराने ग्रेड वालों का 10 लाख रुपये का बीमा समझौता किया गया है. अब ई सीरिज वाले उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं. वर्तमान यूनियन पूरे दमखम के साथ कर्मचारियों के लिए लड़ रही है तो पूर्व महामंत्री को अपनी कुर्सी की पड़ी है. वे चुनाव हारने के बाद कर्मचारियों को छोड़ 24 महीने तक अपना बिजनेस किये. अब चुनाव के 20 माह बचे हैं तो स्वार्थपूर्ति के लिए बयानबाजी कर रहे हैं. कभी उप श्रम आयुक्त के नाम पर तो कभी प्रबंध निदेशक के नाम पर केवल झूठ बोल रहे हैं. ग्रेड जैसे मुद्दे पर प्रबंधन केवल वर्तमान यूनियन से बात करने के लिए प्रतिबद्ध है. कमेटी मेंबरों ने प्रबंधन से आग्रह किया कि इस तरह का बयान आधिकारिक नहीं है तो ऐसे लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे. बैठक में संतोष, इंद्रजीत गोप, मनीष कुमार सिंह, कपिल प्रसाद, रूपम, सूरज आदि  कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही