Search

डायन-बिसाही मामला: पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक व कानूनी मदद

Latehar: लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव में दो मई को डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपती की लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. जिसके बाद दंपती की बहु के आवेदन पर चंदवा थाने में कांड संख्या 102/2023 दर्ज करायी गयी है. इस मामले पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची ने स्वत: संज्ञान लिया है. झालास ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को इस मामले में पीड़िता को आर्थिक व कानूनी रूप से सहायता देने का निर्देश दिया. जिसके बाद प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर शनिवार को प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने पीड़िता को आर्थिक व कानूनी सहायता प्रदान की. साथ ही हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-pran-pratishtha-cum-rudra-mahayagya-begins-at-sri-ramakrishna-shivalaya-thakurbari/">साहिबगंज

: श्रीरामकृष्ण शिवालय ठाकुरबाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp