Search

 
 
 

76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ मोदी फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

 
  • मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी की गई ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट
  • 22 देशों के नेताओं में पहला स्थान मिला मोदी को
  • बाइडन, ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ा
New Delhi : भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. मोदी को 22 देशों के नेताओं में पहला स्थान मिला है. इतना ही नहीं मोदी की लोकप्रियता सितंबर 2021 के बाद लगातार बढ़ती जा रही है. मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी की गई ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में पीएम मोदी टॉप पर हैं. सर्वे में पीएम मोदी को वयस्क आबादी में 76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है. मोदी के बाद मेक्सिको के प्रेसिडेंट एंड्रेस लोपेज ओब्राडोर को दूसरे स्थान पर जगह मिली है, उन्हें 61 प्रतिशत वयस्कों ने अपनी पहली पसंद कहा है.

जो बाइडेन को इस लिस्ट में 7वें स्थान पर जगह मिली

इस लिस्ट में तीसरे नंबर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति अलेन बेरसेट हैं. उन्हें 55 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है. ताज्जुब की बात यह है कि इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक को शुरुआती पांच नंबरों में कोई स्थान नहीं मिला है. लिस्ट में 10वे नंबर पर भी ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक को जगह नहीं मिली है. उनकी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग 34 फीसदी है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को इस लिस्ट में 7वें स्थान पर जगह मिली है. उनकी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग 41% फीसदी है. यह रेटिंग 22-28 मार्च, 2023 तक एकत्र किए गए डेटा पर आधारित हैं.
इसे भी पढ़ें – राजस्थान">https://lagatar.in/royal-victory-of-rajasthan-beat-hyderabad-by-72-runs-at-home/">राजस्थान

की रॉयल जीत, हैदराबाद को अपने घर में 72 रन से हराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही