Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में गर्मी बढ़ने के साथ घट रही है जलापूर्ति

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  कोयलांचल में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जबकि जलापूर्ति घट गई है. जाहिर है, भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को प्यास का सामना भी करना पड़ सकता है. क्योंकि मैथन डैम से शहर के लोगों को मिलने वाले पानी में हर दिन कटौती की जा रही है. 40 मिनट की बजाय अब मात्र 20 से 25 मिनट ही जलापूर्ति हो रही है.

 कोढ़ में खाज की तरह बिजली कटौती से भी परेशानी

जलापूर्ति के समय बिजली कटौती कोढ़ में खाज की तरह लोगों को परेशान कर रहा है. कई इलाकों में बिजली के कारण भी जल संकट उत्पन्न हो गया है और उसमें कोई सुधार फिलहाल नहीं दिख रहा. कुछ लोग इन्वर्टर या जेनरेटर के सहारे मोटर से पानी खींच कर जल संकट से निपटने का उपाय कर रहे हैं, हालांकि उनके इस तौर-तरीके से ऊंचाई वाले स्थान पर रहने वाले लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो पूरी तरह शहरी जलापूर्ति व्यवस्था पर निर्भर है. हीरापुर, चीरागोडा, हिल कॉलोनी, भुदा आदि ऐसे क्षेहैं, जहां लोग ज्यादा समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

 हर दिन 40 प्रतिशत पानी की हो जाती है चोरी

नगर निगम जहां शहर में पानी के अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाता है, वहीं पेयजल एव स्वच्छता विभाग शहर में हर दिन 55 एमएलडी पानी देने का दावा कर रहा है. बावजूद लोग पर्याप्त पानी नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं. बड़ी सच्चाई यह है कि मैथन से धनबाद आने वाले पानी का 40 प्रतिशत रास्ते में चोरी हो जाता है. जीटी रोड में सड़क किनारे बने बड़े बड़े होटल, ढाबा, वाहनों का सर्विस सेंटर, कोक प्लांट और अलग अलग बस्तियों में पानी की चोरी होती है, जिसे रोकने में दोनों विभाग फेल है.

   झमाड़ा जलापूर्ति योजना का भी बुरा हाल

धनबाद शहरी क्षेत्र की एक बड़ी आबादी झमाडा जलापूर्ति योजना पर निर्भर है. झरिया, बस्ताकोला, भगतडीह, नई दिल्ली बस्ती, केंदुआ, करकेंद, पुटकी, एकडा, लोयाबाद, मदनाडीह आदि इलाकों में लोग अनियमित जलापूर्ति से परेशान हैं. इन क्षेत्रों में पानी आने का कोई टाइम टेबल है. अलग अलग लोगों से बात करने पर पता चला कि पानी पर एक आदमी की ड्यूटी लगानी पड़ रही है. पानी के चक्कर में बच्चों की पढ़ाई लिखाई खराब हो रही है. घर में पानी किसी भी वक्त आ जाता है.  कभी आधा घंटा मिलता है, तो कभी पूरे दिन ही पानी नहीं आता है. मोटर में गड़बड़ी की शिकायत अलग से मिलती है. पिछले डेढ़ माह से यही स्थिति है.

   नहीं हो रही पानी की कटौती : मनीष कुमार

पेयजल एव स्वच्छता विभाग, धनबाद प्रमंडल 1 के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार कहते हैं कि मैथन डैम में अभी पर्याप्त पानी है, शहर में नियमित रूप से जलापूर्ति भी की जा रही है. अवैध कनेक्शन के खिलाफ भी कार्रवाई होती है. कुछ जगहों पर कम पानी मिलने की शिकायत रहती है, लेकिन सच्चाई यह है कि गर्मी में पानी की कोई कटौती नहीं की गई है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही