आज 11 करोड़ से अधिक भाजपा के हैं सदस्य
संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. आज भाजपा के 11 करोड़ से अधिक भाजपा के सदस्य हैं. श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों पर जनता का विश्वास बढ़ा है, तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में जनता ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है. उन्होंने कहा कि भाजपा का गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अंत्योदय, किसान सम्मान, आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं पर जनता का भरोसा बढ़ा है. कहा कि जनता को यह विश्वास आत्मनिर्भर भारत, स्वाभिमानी भारत, विकसित भारत का सपना भाजपा ही पूरा कर सकती है. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य भी भाजपा ने बनाया और भाजपा ही संवारेगी.ऑनलाइन नंबर 88000024 डायल कर भाजपा के सदस्य बनें
उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि विकसित भारत के लिए भाजपा को मजबूत करें, हर घर भाजपा हो, युवा और महिला शक्ति से उन्होंने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया, कहा कि ऑनलाइन नंबर 88000024 डायल कर भाजपा के सदस्य बनें. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-commission-report-india-accused-of-involvement-in-disappearances-and-prisoner-exchange/">बांग्लादेशआयोग की रिपोर्ट : भारत पर लापता लोगों और कैदियों की अदला-बदली में शामिल होने का आरोप