TPC का रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू के पकड़े जाने से टेरर फंडिंग में शामिल कई ट्रांसपोर्टर व कोयला कारोबारी के नाम आ सकते हैं सामने Ranchi : टीपीसी के सेकेंड इन कमान आक्रमण गंझू को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चतरा पुलिस ने उसे प्रयागराज में उस समय गिरफ्तार किया, जब वो महाकुंभ से स्नान कर अपनी पत्नी और भाई के साथ लौट रहा था. झारखंड पुलिस ने आक्रमण पर 15 लाख और एनआईए ने तीन लाख का इनाम रखा था. आक्रमण के पकड़े जाने से मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में टेरर फंडिंग में शामिल कई कंपनियां, कोयला कारोबारी और ट्रांसपोर्टर के नाम सामने आ सकते हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए और झारखंड पुलिस की पूछताछ के दौरान टीपीसी संगठन को लेवी देने वाली कंपनियों और लोगों के नाम के खुलासा होने की उम्मीद है.
आक्रमण एनआईए का भी है मोस्ट वांटेड
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-16-15.jpg">
class="alignnone wp-image-1017787 size-large" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-16-15-350x233.jpg"
alt="" width="350" height="233" />
Leave a Comment