Ranchi: राजधानी के अलबर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक के बीच हर दिन ट्रैफिक जाम होता है. नगर विकास विभाग ने इस सड़क पर वाहनों का लोड कम करने के लिए दोनों चौक के बीच के तीन एप्रोच रोड को फोर लेन करने की योजना बनाई है. जिन सड़कों का चौड़ीकरण होगा, उनमें लाइन टैंक तालाब रोड, लाइन तालाब से ओल्ड नगर निगम और रजिस्ट्री ऑफिस से जाकिर हुसैन पार्क तक की सड़क शामिल हैं. इसके अलावा दो अंडरपास भी बनेंगे. धरती धन भवन को तोड़कर उसमें मल्टी लेवल पार्किंग बनाया जाएगा. यह काम इंटीग्रेटेड प्लान के तहत होगा. सर्वे का काम पूरा हो चुका है. अब मंत्री बंग्लो और रांची नगर निगम का डिजाइन तैयार करने वाली जुडको की परामर्शी कंपनी मास एंड वायड इसका डीपीआर बना रही है. क्या है योजना
में व्यवस्था बदलते ही तस्वीरें बदली, सुनें वायरल ऑडियो में ट्रॉली मैन की नौकरी के लिए मांगा 30 हजार [wpse_comments_template]
- अल्बर्ट एक्का चौक से लाइन टैंक मार्ग 4 लेन होगा.
- लाइन टैंक रोड के पीछे से पुराना नगर निगम बिल्डिंग तक पहुंचने वाली सड़क चौड़ी होगी.
- कमिश्नर ऑफिस, रजिस्ट्री ऑफिस से जाकिर हुसैन पार्क तक जाने वाली सड़क 4 लेन होगी.
- नेताजी सुभाष पार्क का कायाकल्प होगा और पूरा इलाका ग्रीन पार्क के रूप में विकसित होगा.
- धरती धन बिल्डिंग को तोड़कर मल्टी लेवल पार्किंग बनाया जाएगा.
- रेडियम रोड से अल्बर्ट एक्का चौक आने-जाने के लिए कचहरी चौक के नीचे अंडरपास बनेगा.
- करमटोली से जेल रोड जाने के लिए जेल चौक के पास अंडरपास बनेगा.
- सड़कों के साथ-साथ यूटिलिटी डक्ट में बिजली, ऑप्टिकल फाइबर और अन्य जरूरी आपूर्ति अंडर ग्राउंड दिया जाएगा.
इसी सड़क में हैं कई सरकारी दफ्तर, हर दिन लगता है ट्रैफिक जाम
नगर निगम, कचहरी, डीसी ऑफिस, आरआरडीए, कचहरी, एसएसपी ऑफिस समेत कई सरकारी दफ्तर इसी सड़क में हैं. हर दिन हजारों लोग इन दफ्तरों में आना-जाना करते हैं. सड़कों की चौड़ाई कम होने और वाहनों की बढ़ी हुई संख्या के कारण हर रोज इस सड़क पर जाम लगना आम हो गया है. प्रस्तावित सड़कों और अंडरपास के बनने के बाद रांची के सेंट्रल एरिया में रहने वाले और यहां आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.इंटीग्रेटेड प्लान का डीपीआर हो रहा तैयार - सचिव
नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने कहा कि प्रस्तावित योजना के धरातल पर उतरने से रांची के ह्रदयस्थली की सूरत बदलेगी. कचहरी, अलबर्ट एक्का और जेल चौक क्षेत्र का कायाकल्प होगा और लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगा. योजना पर तेजी से काम चल रहा है. सर्वे पूरा हो चुका है. फिलहाल डीपीआर बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/photos-changed-as-soon-as-system-changed-in-rims-listen-viral-audio-asking-for-30-thousand-job-trolley-man/">रिम्समें व्यवस्था बदलते ही तस्वीरें बदली, सुनें वायरल ऑडियो में ट्रॉली मैन की नौकरी के लिए मांगा 30 हजार [wpse_comments_template]
Leave a Comment