Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिभावक-शिक्षक के सकारात्मक प्रयास से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास : कृष्णकांत दूबे

Advertisement
Advertisement
जपला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन Hussainabad, Palamu : विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जपला में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कक्षा आठ से दस तक के विद्याथिर्यों के पठन-पाठन एवं उज्जवल भविष्य से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई. इस दौरान छात्र- छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों ने अपने विचार रखे. शिक्षण, गृहकार्य, भोजन, नई तकनीकी, मोबाइल का प्रयोग, अनुशासन, उपस्थिति और वेशभूषा जैसे मुद्दो पर चर्चा की गई. विद्यालय में जुलाई माह में आयोजित प्रथम आवधिक परीक्षा के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कर अभिभावकों को दिखाया गया. सभी अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की. साथ ही अभिभावकों ने अनेक सुझाव भी दिये. गोष्ठी में 73 अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bloody-clash-between-two-parties-in-land-dispute-8-people-injured/">गिरिडीह

: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल

दुनिया को बदलने के लिए खुद को बदलना होगा- प्रधानाचार्य

मौके पर प्रधानाचार्य कृष्णकांत दूबे ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के चरित्र और उसके व्यक्तित्व को निखारती है. आज बच्चों की सजगता ही उनके कल को सुनहरा बनाएंगी. दुनिया को बदलने की तमन्ना हो तो सबसे पहले अपने आप को बदलना होगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 360 एसेसमेंट में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. अभिभावक अपने बच्चों का फीडबैक अनिवार्य रूप से लें. छात्र-छात्राओं की भाषा शैली, संगति कैसी है, इस पर निगरानी रखने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :राजभाषा">https://lagatar.in/the-objective-of-narakas-is-to-speed-up-the-implementation-of-official-language-manoj-kumar/">राजभाषा

कार्यान्वयन को गति देना ही नराकास का उद्देश्य : मनोज कुमार

इनकी रही प्रमुख भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश्वर सिंह यादव, रंजीत मिश्र, शशि कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय सिन्हा, हर्षदा चौबे, दीपक पांडेय, सुनील कुमार, मृत्युंजय प्रसाद, प्रचार-प्रसार प्रमुख अभिषेक पाठक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही