Search

 
 
 

जीत के साथ भारतीय टीम ने झूलन को दी विदाई, आखिरी वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हराया

 
London : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में 16 रनों से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया. इंग्लैंड की सरजमीं पर 36 साल बाद क्लीन स्वीप करने में कामयाबी मिली है. वहीं दिग्गज झूलन गोस्वामी का ये आखिरी इंटरनेशनल मैच था. इस मैच के खत्म होने के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवर में 169 रन बनाए, इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 43.3 ओवर में 153 रन ही बना सकी. इस मैच में झूलन गोस्वामी ने 10 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. ओवर खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने झूलन को बधाई दी और गले मिले.
इसे भी पढ़ें –बेरमो">https://lagatar.in/bermos-daughter-muskan-becomes-miss-indias-runner-up/">बेरमो

की बेटी मुस्कान बनीं मिस इंडिया की उपविजेता

भारत की खराब शुरुआत रही

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए हैं. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पारी को कुछ देर संभालकर रखा, लेकिन वह भी 79 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया खाता भी नहीं खोल सकीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुईं. हालांकि दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. दीप्ति 106 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहीं. अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच था. भारत पहले दोनों मैच जीतकर 23 साल बाद पहले ही इंग्लैंड में वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है.

झूलन ने 283 मैचों में 353 विकेट चटकाए

चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं. 6 जनवरी 2002 को इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली झूलन ने 19 साल के करियर में 283 मैचों में 353 विकेट चटकाए हैं. उनके नाम महिला विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड हैं. उन्होंने 34 विश्व कप मैचों में 43 विकेट लिए हैं. वे विश्व कप में 2 बार 4 विकेट ले चुकी हैं. झूलन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 1924 रन भी बनाए हैं. इसमें 3 फिफ्टी भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – जम्मू:">https://lagatar.in/jammu-bihari-laborers-were-targeted-by-terrorists-two-shot/">जम्मू:

बिहारी मजदूरों को आतंकवादियों ने बनाया निशाना, दो को मारी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही