Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी

Advertisement
Advertisement
 Ranchi : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में आज  रविवार को  12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता, मुख्य अतिथि रोमी मेहता, नर्सरी स्कूल की प्राचार्या सोमा घोष, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर रवि शेखर, परीक्षा नियंत्रक एके श्रीवास्तव,  जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सरस्वती वंदना के बाद कक्षा 12वीं की विशाखा कुमारी और देशदीपक ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/oxphord-22.gif"

alt="" width="600" height="400" />

 विद्यार्थियों को तनाव रहित आशावादी एवं  एकाग्रचित रहने का सुझाव

कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. नृत्य-गीत कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया. एके. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के  उज्ज्वल भविष्य की कामना की. आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में स्वर्णिम परीक्षा परिणाम लाते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे.  उन्होंने   विद्यार्थियों को तनाव रहित आशावादी एवं अध्ययन के प्रति एकाग्रचित रहने का सुझाव दिया.  परीक्षार्थियों को अपने खान-पान पर ध्यान रखते हुए यथोचित विश्राम एवं रात में 5-6 घंटे नींद लेने की  सलाह दी.

माता-पिता गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव रखने का परामर्श दिया गया

चेयरमैन डॉ मेहता ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को जीवन में आदर्श नयी ऊंचाइयों को पाने, मानवीय एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सजग एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया. डॉ सिमी मेहता ने विद्यार्थियों को अच्छी तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में सफलता की कामना की.  शिक्षक संजय पांडे ने माता-पिता गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव रखने का परामर्श दिया.  इस अवसर पर कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया.  12वीं के ऋषिकेश चन्द्र रॉय को मिस्टर ऑक्सफोर्ड एवं विशाखा कुमारी को मिस ऑक्सफोर्ड का खिताब प्रदान किया गया. कक्षा 11वीं की स्मृति राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालक नबारुण सेनगुप्ता का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही