Search

 
 
 

दो दिन के अंदर ही अबु बकर सिद्दीकी को फिर कृषि विभाग की कमान

 
पांच मार्च को दी खान विभाग की जिम्मेवारी, सात को फिर मिल गया कृषि विभाग जीतेंद्र सिंह को दो दिन पहले मिला कृषि, अब खान विभाग की जिम्मेवारी Ranchi: राज्य सरकार ने दो दिन के अंदर अबु बकर सिद्दीकी पी को फिर से कृषि विभाग की कमान सौंप दी है. पांच मार्च को अबुबकर सिद्दीख पी को खान विभाग का सचिव बनाया गया था. साथ ही जेएसएमडीसी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था. राज्य सरकार ने इस आदेश को विलोपित करते हुए फिर से अबुबकर को सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, के पद पर यथावत बने रहने का आदेश जारी कर दिया है. [caption id="attachment_856836" align="alignnone" width="800"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/333-2.jpg"

alt="" width="800" height="883" /> कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना[/caption]

जीतेंद्र सिंह को खान विभाग की जिम्मेवारी

जितेन्द्र कुमार सिंह सचिव, उद्योग विभाग, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. वे  अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड तथा खान आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.इससे पहले पांच मार्च को जारी आदेश के अनुसार उन्हें कृषि विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई थी. अब राज्य सरकार ने इसे विलोपित कर दिया है.

किरण पासी को उत्पाद आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

निदेशक, पशुपालन के पद पर पदस्थापित किरण कुमारी पासी को उत्पाद आयुक्त, का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उपायुक्त, बोकारो के पद पर पदस्थापित जाधव विजया नारायण राव को  क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी, उत्कर्ष गुप्ता को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही