Search

 
 
 

किरीबुरु में सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों की पत्नियों ने 150 पौधे लगाए

 
Kiriburu : सेल की किरीबुरु और मेघाहातुबुरु खदान में तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों और जवानों की पत्नियों की "संरक्षिका" नामक महिला संगठन ने किरीबुरु हिलटॉप स्थित खाली जमीन पर पौधरोपण किया. इसका नेतृत्व संरक्षिका की अध्यक्ष कुमारी प्रियंका, उपाध्यक्ष रूचिका वर्मा और सीआईएसएफ के उप समादेष्टा मनजीत कुमार व सहायक समादेष्टा जयन्त कुमार वर्मा कर रहे थे. महिलाओं और सीआईएसएफ के पदाधिकारियों व जवानों ने किरीबुरु (हिल्टॉप) स्थित खाली पडे़ बडे़ भू-भाग पर लगभग 150 पौधे लगाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/KIRIBURU-CISF-TREE-11-1-300x202.jpg"

alt="" width="300" height="202" /> इसे भी पढ़ें : कांड्रा">https://lagatar.in/kandra-due-to-the-fog-the-car-driver-did-not-see-the-truck-hit-it-from-behind/">कांड्रा

: कुहासा के कारण कार चालक को नहीं दिखा खड़ा ट्रक, पीछे से ठोका
महिलाओं व जवानों ने प्रण लिया कि उनका मकसद सिर्फ पौधा लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल, सिंचाई आदि कर उसे विशाल पेड़ के रूप में परिवर्तित करना है. यह पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं बल्कि पर्यावरण के लिए वरदान साबित होंगे. उल्लेखनीय है कि उक्त महिला संगठन द्वारा निरंतर समाज हित में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर जनता को लाभ पहुंचाया जाता रहा है. इस पौधरोपण कार्यक्रम में प्रीति प्रसाद, मीना चौधरी, वीणा मीना, इन्स्पेक्टर आरबी चौधरी, इन्स्पेक्टर चंचल कुमार, इन्स्पेक्टर केआर मीणा, एनके मीणा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही