Search

 
 
 

केशवारी बैंक लूट में दो और अरोपी गिरफ्तार

 
गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवारी स्थित यूको बैंक में 17 नवंबर को लूटपाट में पुलिस ने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अरोपियों में कोडरमा जिले के रूम डोमचांच का सुरेश पासवान और सरिया थाना क्षेत्र के पावापुर का मीतलाल यादव शामिल है. दोनों की गिरफ्तारी गिरिडीह पुलिस ने सरिया थाना इलाके से की है. दोनों सरिया के इलाके में एक स्थान पर शराब पीने के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनलोगों के पास से लूट के 30 हजार रुपये और एक चाकू बरामद किए. एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि लूटपाट को अंजाम देने की योजना पिछले कई माह से बनाई जा रही थी. अपराधियों की धर पकड़ के लिए गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस ने मिलकर काम किया. यह भी पढ़ें : सूदखोर">https://lagatar.in/fed-up-with-usurper-bccl-worker-commits-suicide/">सूदखोर

से तंग आकर बीसीसीएल कर्मी ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही