Search

 
 
 

हाय रे व्यवस्था : पोस्टमार्टम करवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ा विधायक जी को

 

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो घंटे तक करते रहे मिन्नतें

Barhi (Hazaribagh) : सड़क दुर्घटना में बरही के कैलाश रविदास और प्रकाश रविदास, वहीं हजारीबाग सदर प्रखंड के बैहरी निवासी अनमोल कुमार की मौत हो गयी थी. बरही विधायक उमाशंकर यादव अकेला को जब मालूम पड़ा कि उनके पोस्टमार्टम में देरी हो रही है तो विधायक जी सीधे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. वहां पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन 2 घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया तो विधायक जी नाराज होकर सीधे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को फोन किया. स्वास्थ्य मंत्री के फोन के बाद तुरंत दो डॉक्टर पोस्टमार्टम करने आए, लेकिन विधायक उमाशंकर अकेला उनका रास्ता रोक कर पोस्टमार्टम हाउस के पास ही धरने पर बैठ गये. उनके धरने पर बैठने की सूचना सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने जब मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिन्हा को दिया तो सुपरिटेंडेंट भी अपने लोगों के साथ धरना पर बैठे विधायक से मिलने पहुंचे.

ऐसी लापरवाही से सरकार की इमेज खराब हो रही

विधायक ने सुपरिटेंडेंट को कहा कि आप लोगों की लापरवाही के चलते आम जनता में सरकार की इमेज खराब हो रही है, जो गलत है. इससे सरकार की बदनामी होती है, इसलिए ऐसी व्यवस्था को आप तत्काल सुधारें, ताकि आम जनता को परेशानी नहीं हो. देर से पोस्टमार्टम होने की शिकायत प्रतिदिन हम लोगों को मिल रही है. इस पर सुपरिटेंडेंट ने कहा कि ऐसी व्यवस्था को हम तत्काल सुधार करेंगे और आज के बाद ऐसी कोई घटना सदर अस्पताल में नहीं होगी. पोस्टमार्टम समय पर होगा. ऐसी व्यवस्था हम तत्काल कर देंगे. इसके बाद विधायक और उनके साथ धरने पर बैठे गणेश कुमार सीटू, ईश्वर महतो, पूरन महतो, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, अशोक पासवान, प्रमोद पासवान, वीरेंद्र राम, मिथिलेश कुमार, मनोज पासवान, कुलेश्वर राम, मनोहर कुमार राज, गोलू कुमार दास, प्रकाश पासवान ने धरना समाप्त किया. उसके बाद तीनों लोगों का पोस्टमार्टम हुआ. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-paris-olympics-dream-shattered-lost-to-japan-1-0/">भारत

का पेरिस ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से 1-0 से हारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही