Search

 
 
 

बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर पर महिला ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, केस दर्ज

 
LagatarDesk :  बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड जगत से एक के बाद एक चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं. हाल के दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियों पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. इस लिस्ट में अब शाहरुख खान स्टारर `जोश` फेम शरद कपूर का नाम भी जुड़ गया है. एक्टर शरद कपूर के खिलाफ 32 वर्षीय महिला के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप है कि अभिनेता ने पेशेवर काम पर चर्चा के बहाने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की.  महिला ने खार पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. शरद कपूर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी भी महिला का अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में अभिनेता की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है. बता दें कि शरद कपूर जोश के अलावा `एलओसी कारगिल`, `लक्ष्य`, `तमन्ना`, `दस्तक`, `त्रिशक्ति`, `इसकी टोपी उसके सर` जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है.

शूटिंग के बारे में चर्चा करने की कहकर घर पर बुलाया और जबरन गलत तरीके से छुआ

थाना में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया है कि वह फेसबुक के जरिये शरद कपूर के संपर्क में आयी और वीडियो कॉल के जरिये उनसे बात भी की. शरद ने शूटिंग के बारे में बात करने को लेकर उससे मिलने की बात कहकर अपनी लोकेशन भेजी और खार स्थित ऑफिस आने को कहा. पीड़िता को वहां जाने पर पता चला कि यह उनका ऑफिस नहीं, बल्कि घर है. जब वह बिल्डिंग की तीसरी मंजिल स्थित घर में पहुंची, तो एक आदमी ने दरवाजा खोला और अंदर से शरद ने आवाज देकर अपने बेडरूम में आने को कहा. जब वह अंदर गयी तो शरद कपूर ने उसे जबरन गलत तरीके से छुआ. इसके बाद शाम को शरद ने उसे व्हाट्सएप मैसेज भेजा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने एक दोस्त को बतायी और फिर पास के खार पुलिस स्टेशन पर अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही