Search

 
 
 

Giridih News: नदी में स्नान करने गई महिला व युवती की डूबने से मौत

जिले के गांवा थाना क्षेत्र के भिखी गांव में महिला और किशोरी की डूबने से मौत होई. जानकारी के मुताबिक दशकर्म का स्नान करने तीन महिलाएं नदी गई हुई थी. इनमें एक 17 साल की किशोर भी शामिल है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले के गांवा थाना क्षेत्र के भिखी गांव में महिला और किशोरी की डूबने से मौत होई. जानकारी के मुताबिक दशकर्म का स्नान करने तीन महिलाएं नदी गई हुई थी. इनमें एक 17 साल की किशोर भी शामिल है.  स्नान के दौरान ये तीनों गहरे पानी में चली गई. इस दौरान एक महिला किसी तरह खुद को बचाने में सफल रही. जबित दो लोग पानी में डूब गई.

Uploaded Image

मृतकों में महेंद्र यादव की पत्नी कालवतिया देवी, गांवा के पिहरा निवासी विजय यादव की 17 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी शामिल हैं. इस घटना में बची बहादुर यादव की पत्नी शिखा कुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


 
घटना की जानकारी गांव में फैलते ही नदी तट पर भीड़ जमा हो गई. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को बाहर निकाला गया और स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर काजिम खान ने अंजली कुमारी और कलावतिया देवी को मृत घोषित कर दिया. जबकि शिखा कुमारी का इलाज चल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही