Search

 
 
 

जनता दरबार में CM नीतीश से महिला ने लगायी गुहार- JDU विधायक ने मेरे पति की हत्या करायी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

 
Lagatar Desk : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबार लगाया. इसमें उन्होंने गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, खान भूतत्व और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुना. जनता दरबार में वाल्मीकिनगर से एक महिला भी आयी. महिला ने सीएम से ऐसी शिकायत की, जिससे सभी सन्न रह गये. महिला ने आरोप लगाया कि जेडीयू विधायक रिंकु सिंह ने बीते फरवरी में उनके पति की हत्या करायी है. उनके खिलाफ थाने में केस भी किया है, लेकिन पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है. इस शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने फिर से पीड़ित महिला को डीजीपी के पास भेज दिया. इसे भी पढ़ें- CID">https://lagatar.in/revealed-in-cid-investigation-ramnath-and-john-barla-died-due-to-firing-from-a-distance/">CID

जांच में खुलासा, दूर से गोली चलाए जाने से हुई थी रामनाथ और जोहन बारला की मौत

सीएम ने महिला को डीजीपी के भेज दिया

जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि और पुलिस के संबंध में आये. इसी दौरान उक्त महिला ने यह आरोप लगाया. वह महिला मुखिया है और उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत करते हुए कहा कि उनके पति की हत्या कर दी गयी. थानेदार आरोपी को बचा रहा हैं. अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हुई और 17 दिनों में जमानत मिल गयी. अब वह शख्स धमकी दे रहा है. शिकायत सुनने के बाद सीएम नीतीश ने महिला मुखिया को डीजीपी के पास भेज दिया. इसके अलावा मुंगेर से आये एक शख्स ने सीएम नीतीश से गुहार लगाते हुए कहा कि अपराधियों के आतंक से परेशान हैं. हमने दुकान लूटने वालों पर केस किया तो बदमाशों ने दो बार गोली चला दी. सीआईडी में केस चल रहा है. बेटे को पीटा गया. इस पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित शख्स को डीजीपी के पास भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही