Search

 
 
 

महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, सुखदेवनगर थाना प्रभारी पर लगाये गंभीर आरोप, छुट्टी पर गये थानेदार

 
Ranchi :  एक महिला ने शनिवार देर शाम आत्महत्या की कोशिश की है. महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें उसने सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर गंभीर आरोप लगाये हैं.  महिला ने नोट में लिखा है कि रवि मिश्रा गोलीकांड की जांच के दौरान थानेदार ने कमरे में अकेले बुलाने के लिए उसपर दबाव डाला. उसने थानेदार पर जबरन पासपोर्ट, मोबाइल और शादी का एल्बम जब्त करने के भी आरोप लगाये हैं. महिला के अनुसार, थानेदार ने उससे एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिये हैं.

महिला ने लिखा है सुसाइड नोट

महिला ने अपने सुसाइड नोट लिखा है कि थानेदार ने जांच के नाम पर जबरन उसको घर से उठाकर थाना ले गये. महिला ने आरोप लगाया है कि सादे पेपर में हस्ताक्षर नहीं करने पर थानेदार ने उसे रातभर थाना में रखने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. थानेदार ने अकेले मिलने से मना करने पर जबरन घसीट कर उठाने की बात भी कही. उसने कहा कि जांच के दौरान थानेदार ने कई लोगों के मोबाइल वापस कर दिये. लेकिन उसका पासपोर्ट, मोबाइल और फोटो को बिना कारण रख लिया. महिला का आरोप है कि थानेदार ने उससे जांच के क्रम में बेहूदा सवाल किये और मुझे दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया. इसके अलावा पीड़ित महिला ने कहा कि यह प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है. एक औरत की बेबसी का फायदा कैसे उठाया जा सकता है,  इस कांड का यह प्रमाण है. महिला ने नोट में लिखा कि मैं यह बेज्जती और सहन नहीं कर सकती. मेरा किसी से कोई रिश्ता नहीं है. यह आत्महत्या नहीं मेरा कत्ल है. सबको सजा दो. नाकाम प्रशासन बेटी बचाओ नहीं, बेटी को षडयंत्र कर फंसा कर मार दो.

थाना प्रभारी ने एसपी को आवेदन लिखकर पांच दिनों की मांगी छुट्टी 

इस मामले में सुखदेवनगर थाना प्रभारी से फोन पर बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है.  हालांकि खबर है कि सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने एसपी को आवेदन देकर पांच दिनों की छुट्टी मांगी है. रमाकांत ओझा ने आवेदन में लिखा कि कांड सं. 58/24 के अनुसंधान में लगातार जगने के कारण मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गयी है. अतः श्रीमान से सादर अनुरोध है कि मेरी पांच दिनों की क्षतिपुर्ति अवकाश स्वीकार करने की कृपा करे. मेरे अवकाश के दौरान प्रभार में एसआई विजय कुमार (1994 बैच) रहेंगे. आवेदन में लिखा कि सरकारी मोबाइल, वायरलेश और थाना दैनिकी का प्रभार विजय कुमार को दे दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही