Search

 
 
 

लातेहार में महिला की पीटकर हत्या, शव को जलाया

 
Latehar: महिला की पीटकर हत्या के बाद उसके शव को जला दिया गया. यह मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के रांची- मेदिनीनगर एनएच -75 पर स्थित जोगनाटांड़ जंगल की है. जहां सोमवार को पुलिस ने एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव के पास से खून लगी लाठी और पत्थर बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने पर एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

पीटकर हत्या के बाद शव को जलाया

जानकारी के मुताबिक, महिला के शव के पास खून लगी लाठी और पत्थर बरामद किया गया है. इससे प्रतीत होता है कि महिला की पहले लाठी और पत्थरों से पिटाई की गयी. उसके बाद उसके शव को वन विभाग के एक ट्रेंच में डाल कर आग लगा दी गई. जिससे महिला का शव बुरी तरह से जल गया है. इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है.

इसे भी पढ़ें- यूपी">https://lagatar.in/amit-shah-and-raghuvar-das-will-be-observers-for-government-formation-in-up/">यूपी

में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षक होंगे अमित शाह और रघुवर दास

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम

शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में किसी महिला के गुमशुदा होने की सूचना एकत्रित की जा रही है. इसके अलावा महिला के शरीर के गहनों से भी उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए ट्रैकिंग डॉग टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है. इसे भी पढ़ें- खस्ताहालत">https://lagatar.in/sonia-gandhi-set-a-record-of-holding-the-post-of-congress-president-for-22-years-in-the-midst-of-deteriorating-condition/">खस्ताहालत

के बीच सोनिया गांधी ने 22 साल कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने का बनाया रिकार्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही