Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

Latehar: लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव के बनखेता टोला में पानपति देवी नाम की 50 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला के पति का नाम अर्जुन सिंह है. मृतका लगभग तीन सालों से बनखेता ग्राम निवासी निरंजन सिंह के साथ रहती थी. निरंजन सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात जब वह घर आया और आवाज दी तो बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद वह दूसरे के घर में जाकर सो गया. शुक्रवार की सुबह में भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आस पास के लोगों व पुलिस की मदद से घर का दरवाजा खोला गया. जिसके बाद महिला का शव बरामद हुआ. वहीं थाना प्रभारी बबलू कुमार के निर्देश पर एसआई राजकुमार तिगा व एएसआई राम प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच में जुट गये है. इसे भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railways-sent-notice-to-primary-school-nayanagar-dse-said-will-not-allow-school-to-be-broken/">धनबाद

: रेलवे ने प्राथमिक विद्यालय नयानगर को भेजा नोटिस, डीएसई बोले- नहीं टूटने देंगे स्कूल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही