Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के जोरापोखर स्थित घर में महिला ने की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
DHANBAD : जोरापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर तिवारी बस्ती निवासी स्व रामनाथ तिवारी की 57 वर्षीय पत्नी का शव जोरापोखर पुलिस ने उनके आवास से फांसी के फंदे से झूलते हुए बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

 पति की मौत के बाद बिगड़ गया था दिमागी संतुलन 

मृत महिला के तीन पुत्र हैं महेन्द्र तिवारी, लखेन्दर तिवारी एवं अमर तिवारी. बड़े पुत्र महेंद्र तिवारी ने बताया कि पिता की मृत्यु जून 2019 में हो गई थी. इसके बाद से उनकी मां चमेली देवी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था. रविवार 19 दिसंबर की रात खाना खाकर वह अपने घर में सोने चली गई. सोमवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खोला तो तोड़ दिया गया. अंदर स्टूल के सहारे उन्होंने एंगल से फंदा बनाया था, जिसमें झूलता शव मिला. घर में नाती, पोता सभी का रो रो कर बुरा हाल है. जोरापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/court-sent-notice-to-raj-maheshwaram-former-sdo-of-dhanbad/">धनबाद

के पूर्व एसडीओ राज महेश्वरम को कोर्ट ने भेजा नोटिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही