Search

रांची : पुंदाग इलाके में महिला ने की आत्महत्या

Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. मृतक महिला का नाम हमीदा खातून है और उनकी उम्र 60 वर्ष है. वह जहीर आलम की पत्नी थी. आत्महत्या की यह घटना शनिवार देर रात की है.
 
LAGATAR NEWS

Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. मृतक महिला का नाम हमीदा खातून है और उनकी उम्र 60 वर्ष है. वह जहीर आलम की पत्नी थी. आत्महत्या की यह घटना शनिवार देर रात की है.

बताया जाता है कि महिला पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी. तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वह काफी परेशान रह रही थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस मामले को लेकर पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की. परिवार वालों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वह मानसिक रूप से बीमार थी. इस मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और शव की पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही