Search

 
 
 

धनबाद में महिला ने यौन शोषण किये जाने को लेकर थाने में की शिकायत

 

महिला ने की है कोर्ट मैरिज

Dhanbad: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती का यौन शोषण किये जाने का मामला उजागर हुआ है. झरिया के न्यू कॉलोनी दुर्गापुर की रहने वाली एक युवती ने जामाडोबा बाबूबासा के प्रेम कुमार सिंह पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर पीडिता ने महिला थाने में लिखित शिकायत की है.

पीड़िता का कहना है कि 4 साल पहले प्रेम सिंह से उसने कोर्ट मैरिज किया था. इन 4 सालों के दौरान शादी की बात पीड़िता ने सब से छिपा कर रखी थी. 4 सालों के दौरान वह अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी. इस दौरान उसका प्रेम सिंह से मिलना जारी था.

महिला के पास शादी के सबूत

कहा कि इस दौरान आरोपी यौन शोषण करता रहा. जब भी घर ले जाने की बात होती तो वह टाल देता था. रविवार को आरोपी के घर गई थी. वहां उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की. पीड़िता का कहना है कि उसके पास शादी के सारे सबूत हैं. पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही