Search

 
 
 

ड्यूटी करने हाईकोर्ट जा रही महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत

रातु थाना क्षेत्र के फुटकल टोली राइस मिल के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है. इस हादसे में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौत हो गई है.
 

Ranchi :  रातु थाना क्षेत्र के फुटकल टोली राइस मिल के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है. इस हादसे में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौत हो गई है. बताया जाता है कि महिला सिपाही झारखंड हाईकोर्ट में तैनात थी और अपनी ड्यूटी में जा रही थी. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर लगने से महिला सिपाही सड़क पर गिर गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने मामले की जानकारी रातु थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

 

इस संबंध में रातू थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सिपाही के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. महिला सिपाही को किस वाहन ने धक्का मारा गया है, इसकी जांच की जा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही