Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: राजनगर में वज्रपात से महिला की मौत, धान रोपाई के दौरान हादसा

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत जुमाल पंचायत के जुमाल गांव में सोमवार को वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत जुमाल पंचायत के जुमाल गांव में सोमवार को वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 58 वर्षीय गोरा मुर्मू के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Uploaded Image

मृतका की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, गोरा मुर्मू सोमवार को अपने खेत में धान रोपाई का काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं.

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद जुमाल गांव में मातम पसरा हुआ है.

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. लगातार बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ के नीचे और खेतों में रहने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही