Search

 
 
 

ऑटो पलटने से 50 वर्षीय महिला की मौत, पांच घायल

 
Satgawan (Koderma) : कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के राउतडीह के पास ऑटो पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मंझने से बरियारडीह स्थित साप्ताहिक हॉट मैदान पर शादी-विवाह को लेकर लड़का-लड़की देखने के लिए ऑटो से आ रहे थे. इसी क्रम में राउतडीह के पास ऑटो चालक ने कुत्ते को बचाने के क्रम अपना संतुलन खो दिया. इस कारण ऑटो पलट गया. ऑटो में सवार 50 वर्षीय चमेलवा देवी की ऑटो में दबने से मौत हो गई. चमेलवा देवी के पति का नाम बालेश्वर राजवंशी हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-minister-and-mla-ride-out-without-helmet-photo-goes-viral-on-social-media/27275/">हजारीबाग:

बिना हेलमेट के मंत्री और विधायक की निकली सवारी, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

ऑटो हादसे में घायल होने वालों में सभी महिलाएं

वहीं इस हादसे में मृतका की 15 साल की बेटी सुलेखा कुमारी, 50 वर्षीय दुलारी देवी, 65 वर्षीय शांति देवी, 22 वर्षीय पूजा देवी और 16 वर्षीय रेखा कुमारी बुरी तरह से जख्मी हो गईं. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं लड़का पक्ष के लोग बिहार राज्य के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम महवरा से लड़की देखने आ रहे थे. घटना की जानकारी होने पर वे वापस अपने गांव लौट गए. इसे भी पढ़ें : लड़की">https://lagatar.in/girl-beat-up-with-doctors-slippers-accused-of-rape-and-molestation/27222/">लड़की

ने डॉक्टर की चप्पल से कर दी धुनाई, रेप-छेड़छाड़ का लगाया आरोप
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही