Search

 
 
 

गढ़वा: जयनगरा में सांप के काटने से महिला की मौत

 
Garhwa: कांडी थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव निवासी लालमुनी पासवान की 44 वर्षीया पत्नी कौशल्या देवी की मौत सांप काटने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि जब सांप ने काटा उस समय उक्त महिला सोयी हुई थी. परिजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया, फिर डाल्टनगंज रेफर किया गया. जहां महिला ने दम तोड़ दिया. इसके बाद मंगलवार को गढ़वा में पोस्टमार्टम कराया गया. जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, मुखिया परिखा राम, उप मुखिया रवि कुमार मेहता ने भरोसा दिलाया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार जो लाभ होगा हर हाल में दिलाया जायेगा. मौके पर बैजेंद्र मेहता, लालू मेहता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - नियुक्ति">https://lagatar.in/if-objection-is-not-raised-on-appointment-during-service-then-it-cannot-be-raised-even-after-retirement-high-court/">नियुक्ति

पर सेवा के दौरान आपत्ति नहीं की गई तो रिटायरमेंट के बाद भी नहीं उठाई जा सकती- हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही