Simdega: सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड के
बांकी पंचायत के
पाड़ो बादलुंग गांव में सांप के काटने से महिला की मौत हो
गई. जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात महिला को सांप ने काटा जिसके बाद उसे बानो स्वास्थ्य केंद्र लाया
गया. लेकिन सुबह 3:00 बजे हॉस्पिटल का गेट नहीं खुलने की वजह से उसे
कोलेबिरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया
गया. जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया
गया. लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो
गई. घटना को लेकर महिला के परिजनों व ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को
मिला. लोगों ने घटना की जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा
सोरेंग को
दी. साथ ही महिला का समय पर इलाज नहीं करने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग
की. मामले को लेकर जिला परिषद अध्यक्षा ने कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई की
जायेगी. घटना की जानकारी
सामूदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में पदस्थापित डॉक्टरों व सिविल सर्जन को दी
गई. साथ ही मृतक महिला के परिजनों को सहायता राशि दी गई और हर संभव मदद का आश्वासन दिया
गया. 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-15.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें: डीएवी">https://lagatar.in/35-children-of-dav-hazaribagh-got-success-in-neet/">डीएवी
हजारीबाग के 35 बच्चों को नीट में मिली कामयाबी [wpse_comments_template]
Leave a Comment