Search

 
 
 

हजारीबाग: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन बच्चे चोटिल

 
Hazaribagh: चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी के समीप हनुमान मंदिर के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके साथ में तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. घायल महिला की इलाज के लिए मांडू अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सुबह करीब लगभग 9.30 बजे स्कूटी सवार महिला अपने तीन बच्चों के साथ हजारीबाग कि ओर जा रही थी. इसी बीच तेज रफ्तार से हजारीबाग की ओर से आ रहे अनियंत्रित बारह चक्का ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इससे स्कूटी सवार महिला रामगढ़ निवासी प्रतिमा कुमारी (28 ) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चरही पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को सड़क से उठाकर मांडू अस्पताल ले जा रही थी. इसी दाैरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं तीनों बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं. ग्रामीणों ने चालक और उपचालक सहित ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आंध्रप्रदेश निवासी चालक नरसिंह राव और उपचालक सातो को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जब्त कर चरही थाना परिसर लाया गया. पुलिस ने सरकारी प्रक्रिया को पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. इसे भी पढ़ें - NEET">https://lagatar.in/neet-proposal-to-re-examinate-1563-neet-candidates/">NEET

: नीट के 1563 उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने का प्रस्ताव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही