Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना में कोरोना से महिला की मौत, एक माह में 5 लोगों की गयी जान

Patna : बिहार में कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है. पटना में शुक्रवार रात एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी है. 60 वर्षीय शीला देवी को सांस लेने में परेशानी होने के बाद 25 अप्रैल को नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में भर्ती करवाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इससे पहले 27 अप्रैल को पटना एम्स में मरीज की मौत हो गयी थी. वहीं इसी माह एम्स में ही कोरोना से 7 माह के बच्चे की जान चली गयी थी. (पढ़ें, आरोप">https://lagatar.in/players-of-the-same-family-and-akhada-making-allegations-congress-hand-in-conspiracy-brij-bhushan/">आरोप

लगाने वाले एक ही परिवार और अखाड़े के खिलाड़ी, षडयंत्र में कांग्रेस का हाथ : बृजभूषण)

24 घंटे में कोरोना के 132 नये मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्यभर में कोरोना के 132 नये मरीज मिले है. एक्टिव केस बढ़कर 872 हो गयी है. इनमें 45 मामले सिर्फ पटना के हैं. यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 464 हो गया है. वहीं गया में 39, भागलपुर में 53, पूर्णिया में 28, खगड़िया में 50 और मुजफ्फरपुर में 29 एक्टिव मरीज है.
इसे भी पढ़ें : …">https://lagatar.in/i-am-happy-but-i-also-regret-not-being-able-to-do-some-work/">…

खुशी है, पर कुछ काम न कर पाने का मलाल भी

कोरोना से अबतक 4 लोगों की मौत

बिहार में कोरोना से अबतक पांच लोगों की मौत हो गयी है. शनिवार को NMCH में इलाज के दौरान एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गयी. इससे पहले बुधवार को पटना एम्स में लीवर संबंधी बीमारी से ग्रसित एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी थी. इसी माह एम्स में ही कोरोना से 7 माह के बच्चे की जान चली गयी थी. पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई थी. इससे पहले जहानाबाद की एक महिला की भी गया में इलाज के दौरान जान चली गयी थी.
इसे भी पढ़ें : गया">https://lagatar.in/gaya-woman-commits-suicide-with-three-children-mourning-spread/">गया

: महिला ने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या, पसरा मातम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही