Search

 
 
 

बाइक से गिरकर महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

 
Koderma : जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो-काराखुट रोड में बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान रेशमी देवी, उम्र 60 वर्ष, पति मदन साव, डोमचांच थाना के महथाडीह निवासी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर जयनगर जा रही थी. मृतका के पुत्र ने बताया कि बाइक पर सवार होकर हमलोग जयनगर जा रहे थे. जाने के दौरान अचानक रास्ते में मेरी मां को चक्कर आने लगा, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर बाइक से रोड पर गिर गई. गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई.  स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : मुरी">https://lagatar.in/murree-well-sank-to-save-the-bull-half-a-dozen-people-buried-rescue-continues/">मुरी

: बैल को बचाने में कुआं धंसा, आधा दर्जन लोग दबे, रेस्क्यू जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही