Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ के बरकाकाना में सेना के अभ्यास के दौरान गोली लगने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सिद्धवार कला स्थित फायरिंग रेंज में शुक्रवार को सेना का चल रहा था अभ्यास. इसी दौरान एक महिला के पैर और हाथ में गोली लग गयी और वह घायल हो गयी. महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रामगढ़ के सदर अस्पताल में पहुंचाया. जानकारी के अनुसार रामगढ़ मिलिट्री की फायरिंग रेंज में सीआइएसएफ के जवानों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वहां फायरिंग रेंज से सटा सिद्धवार गांव है. घटना से पहले भी कई बार सैनिकों के अभ्यास के दौरान ग्रामीणों को गोली लग चुकी है. इसे भी पढ़ें- सपरिवार">https://lagatar.in/the-governor-reached-patratu-with-his-family-took-a-tour-and-enjoyed-the-lake-resort-dam/143082/">सपरिवार

पतरातू पहुंचे राज्यपाल,परिभ्रमण कर लेक रिसॉर्ट डैम का लुत्फ उठाया
http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/Ramgarh12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/ramgarh33.jpg"

alt="" width="400" height="600" />

फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था

बताया जाता है कि सेना के फायरिंग रेंज में जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था. इसी दौरान फायरिंग रेंज से सटे सिद्धवारकला की दिशा की ओर गोली चली और गोली एक महिला के पैर और हाथ में लग गयी. सिद्धवार गांव की महिला बीणा ‌देवी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे रामगढ़ स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पाकर बरकाकाना ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंची है, जहां ग्रामीणों ने सेना की फायरिंग रेंज को गांव के समीप से हटाने की मांग पुलिस-प्रशासन से की है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है. [caption id="attachment_143158" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/ramgarh22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिद्धवार में दहशत में ग्रामीण.[/caption] [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही