Latehar: एक अज्ञात वाहन के धक्के से 75 वर्षीय एक महिला घायल हो गई. उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ तालाब के पास रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात किसी अज्ञात वाहन के धक्के से कोमर की रहने वाली महिला मंजू देवी घायल हो गई. वह भूजा उरांव की पत्नी है. बालूमाथ पुलिस पेट्रोलिंग वाहन के द्वारा बालूमाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सक सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें - अर्थशास्त्री">https://lagatar.in/economist-conference-pm-modi-said-we-are-working-towards-global-food-security/">अर्थशास्त्री
सम्मेलन : पीएम मोदी ने कहा, हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा की दिशा में काम कर रहे [wpse_comments_template]
सम्मेलन : पीएम मोदी ने कहा, हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा की दिशा में काम कर रहे [wpse_comments_template]
Leave a Comment