Search

 
 
 

Palamu News: पांकी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, पति पर आरोप

पांकी थाना क्षेत्र के मतनाग गांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
 
अपराध की खबरें

Palamu: पांकी थाना क्षेत्र के मतनाग गांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार पति पर धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या करने का आरोप है. सूचना मिलने के बाद पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया.

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

 

आरोपी की गिरफ्तारी और घटना की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही