Search

चोरी के आरोप में महिला को बांधकर पीटा, जूते की माला पहनाकर घुमाया, वीडियो वायरल

Ranchi: जिले के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू में एक ही परिवार की तीन महिलाओं और एक पुरुष के साथ अमानवीय ढंग से मारपीट की गई. इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है. गांव के कुछ लोगों द्वारा महिला शबनम परवीन पति महफूज खान, नूरजहां परवीन पति राहुल मंसूरी, अलामुन खातून पति अबू रेहान और शबनम के पति महफूज खान पर चोरी का आरोप लगाया गया. साथ ही खुद ही सजा सुनाकर लाठी से तबतक पीटा गया जबतक वे सभी जख्मी नहीं हो गए. शबनम परवीन और अलामुन खातून के शरीर इस तरह लहूलुहान हैं कि वह चल भी नहीं सकते. चार दिन बीत जाने के बाद भी चोट के गहरे निशान पूरे शरीर पर हैं. मारपीट के बाद महिलाओं को पूरे गांव में जूते की माला पहनाकर एवं मुंह पर कीचड़ लगाकर घुमाया गया. यह घटना सोमवार (25 मार्च) सुबह लगभग 10 बजे की है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-foot-overbridge-not-built-at-barmasiya-gate-even-after-30-years-appeal-to-drm/">धनबाद

: 30 साल बाद भी बरमसिया फाटक पर नहीं बना फुट ओवरब्रिज, डीआरएम से गुहार

घटना का वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में आयी

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी. इसके बाद कांके पुलिस ने गुरुवार को तीनों महिलाओं को थाना बुलाकर जानकारी जुटायी. उसके बाद महिलाओं ने प्राथमिकी दर्ज करायी. कांके थाना को दिये प्राथमिकी में शबनम परवीन,नूरजहां परवीन और अलामुन खातून ने बताया कि रविवार को मेन रोड स्थित दुकान में कपड़ा खरीदने गए थे. इसी बीच दुकानदार ने उन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर पुलिस का भय दिखकर 13 हजार रुपये की वसूल लिये. महिलाओं को उठक-बैठक कराकर उनका वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया. दुकानदार द्वारा वीडियो वायरल किये जाने के बाद वायरल वीडियो सुकुरहुटू गांव में भी देखा गया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-28-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।28 MAR।।सावधान! सुरक्षित नहीं हैं आपके लैंड रिकॉर्ड्स।।अब कांग्रेस के साथ रामटहल।।दुमका की अंकिता को मिला इंसाफ।।झारखंडः 6 सजायाफ्ता नहीं लड़ सकते चुनाव।।एक अप्रैल तक बढ़ी केजरीवाल की रिमांड।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

मस्जिद बुलाकर अमानवीय ढंग से पीटकर लहूलुहान कर दिया

इसके बाद सुकुरहुटू के कुछ लोगों ने तीनों महिला और पुरुष महफूज खान को गांव के छोटी मस्जिद बुलाया. उनके साथ अमानवीय ढंग से पीट की गई और लहूलुहान कर दिया गया. पीड़ितों ने गांव के शान मंसूरी,जिलानी मंसूरी,इरफान मंसूरी,मिंटू मंसूरी,बाबू मंसूरी,चांद मंसूरी,बड़कू मंसूरी,तौहीद मंसूरी,शहंशाह मंसूरी,राजा मंसूरी,तनवीर मंसूरी,शमीम मंसूरी,पप्पू मंसूरी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp