Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फ्लाइट में महिला पर पेशाब मामला : शंकर मिश्रा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

New Delhi : एयर इंडिया के विमान में नशे में धुत में महिला यात्री पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर शंकर मिश्रा को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया. शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद शंकर मिश्रा को दिल्ली लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने शंकर मिश्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अब अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी. (पढ़ें, जेई">https://lagatar.in/je-candidates-demonstrated-in-front-of-raj-bhavan/">जेई

अभ्यर्थियों ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन)

पुलिस ने मांगी थी तीन दिन की रिमांड

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन की कस्टडी मांगी थी. पुलिस के वकील ने कोर्ट को बताया है कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स से आरोपी की पहचान करानी है. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. लेकिन केबिन क्रू से भी पूछताछ करनी है. तीन केबिन क्रू से और दो कैप्टन से पूछताछ करना बाकी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-lawyers-on-strike-for-second-day-against-hike-in-court-fees/">हजारीबाग

: कोर्ट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वकील

मामला सार्वजनिक होने के बाद फरार चल रहा था आरोपी

बता दें कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की 26 नवंबर की फ्लाइट में नशे में धुत पुरुष पैसेंजर ने एक महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था. महिला यात्री ने जब टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखा, तब मामाला प्रकाश में आया. इस मामले में रिपोर्ट 4 जनवरी 2023 को दर्ज हुई थी. मामला सार्वजनिक होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-advocates-boycott-work-demand-to-withdraw-the-bill/">गिरिडीह

: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, विधेयक वापस लेने की मांग

DGCA ने एयर इंडिया को नोटिस जारी कर मांगी थी रिपोर्ट

विमानन नियामक डीजीसीए ने इस मामले पर संज्ञान लिया और 26 नवंबर 2022 को हुई घटना को लेकर एयरलाइन को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी. डीजीसीए ने साफ किया कि इस मामले में विमानन कंपनी के जो भी कर्मी लापरवाही बरतने के दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मामले की जांच और उचित कार्रवाई के लिए एक आंतरिक समिति का भी गठन किया गया है. वहीं एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा था कि एयरलाइन ने मामले को काफी गंभीरता से लिया. कंपनी ने आरोपी यात्री पर अगले 30 दिन तक यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-minor-gang-raped-victim-saved-her-life-by-running-away-from-delhi/">कोडरमा

: नाबालिग का सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली से भाग कर पीड़िता ने बचाई जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही