Search

धनबाद स्टेशन व धोकरा हॉल्ट के बीच ट्रैक पर मिला महिला का शव

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग में धनबाद स्टेशन और धोकरा हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर 24 जनवरी मंगलवार की सुबह लगभग 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. शव डाउन लाइन के पोल संख्या 254 के पड़ी हुई थी. शव मिलने की जानकारी होते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस भी पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की. मगर सफलता नहीं मिली. शव के पास से भी कोई भी ऐसी चीज नहीं थी, जिससे महिला की शिनाख्त की जा सके. वह गुलाबी रंग की पैंट व लाल रंग की जैकेट पहने हुई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का मानना है कि ट्रेन से गिरकर महिला यात्री की मौत हुई है. शिनाख्त कराने के लिए शव मॉर्चरी में रखा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp