Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी में कुएं में दो बच्चों समेत महिला की मिली लाश, छानबीन जारी

Advertisement
Advertisement
Khunti: खूंटी में शनिवार को कुएं में दो बच्चों समेत महिला का शव मिला. घटना जिले के डाड़गामा गांव की बतायी जाती है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. लोगों का कहना है कि एक महिला शाम में अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी. इसमें तीनों की मौत हो गई. मृतका का पति राज मिस्त्री का काम करता है. इसे भी पढ़ें-   जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/pm-modi-called-an-important-meeting-on-june-24-on-jammu-and-kashmir-amit-shah-ajit-doval-will-be-involved-farooq-abdullah-mehbooba-mufti-invited/91684/">जम्मू-कश्मीर

पर पीएम मोदी ने 24 जून को बुलाई अहम बैठक, अमित शाह, अजीत डोभाल रहेंगे शामिल, फारुख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती को न्योता!

मृतका का नाम किरण टुटी

वहीं मृतका का नाम किरण टुटी बताया जाता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. मामला घरेलु विवाद का बताया जा रहा है. लेकिन छानबीन के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा. इसे भी पढ़ें-    रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-raid-in-childrens-improvement-home-mobile-cigarettes-and-many-other-items-recovered/91855/">रांची:

बाल सुधार गृह में पुलिस का छापा, मोबाइल, सिगरेट समेत कई अन्य सामान बरामद

दंपति में झगड़ा हुआ था

बताया जाता है कि महिला बाजार जाने के नाम पर घर से कल ही निकली थी, लेकिन लौट कर वापस घर नहीं आयी. ग्रामीणों ने कुएं में तैरते शव को देख कर पुलिस को सूचित किया. इस मामले पर खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पति पत्नी में झगड़ा हुआ था. हो सकता है कि महिला कुएं में कूद गयी हो. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें- अब">https://lagatar.in/now-railways-will-make-commercial-use-of-these-15-stadiums-of-the-country-including-ranchi/92116/">अब

रांची समेत देश के इन 15 स्टेडियमों का व्यवसायिक इस्तेमाल करेगा रेलवे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही