Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : तालाब से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement

Chibasa : तालाब से युवती का शव बरामद हुआ है. यह घटना जिले के मनोहरपुर थाना के रायकेरा गांव की है. जहां तालाब से सोमवार को एक युवती का शव बरामद किया गया. इस मामले में आशंका जताई जा रही है,कि युवती की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक गया है. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

स्थानीय लोगों ने शव को देखा

सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों को तालाब में युवती का हाथ नजर आया. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी से युवती का शव बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल युवती की पहचान नहीं की जा सकी है. इधर, युवती की हत्या कर तालाब में फेंकने की लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं. पुलिस युवती की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है.

युवती की नाक से झाग भी निकल रहा था

युवती की नाक से झाग भी निकल रहा था, जिसे देख लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि किसी ने उसकी हत्या के मकसद पहले जहर दिया होगा, उसके बाद उसे तालाब में डूबो दिया. सुबह जब लोग तालाब की ओर पहुंचे तब उन्हें शव के दोनों हाथ दिखे, इसके बाद पूरे गांव में इसकी खबर पहुंची और पुलिस को सूचना दी गई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही