Search

खूंटी: जंगल से महिला का सिर कटा शव बरामद

Khunti: जंगल से महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है. यह मामला जिले के मारंगहदा थाना क्षेत्र का है. जहां एक आदिवासी महिला की अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया था. शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को बरामद किया. महिला की पहचान सिरुम के रुगुदडीह गांव निवासी स्वर्गीय जुरा मुंडा की पत्नी 55 वर्षीय सिनता देवी के रूप में हुई है. महिला का शव गांव से 500 मीटर दूर लोरेसुसु के जंगल से बरामद किया गया है.

ग्रामीणों ने देखा शव

शनिवार की सुबह ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी जंगल में शव देखा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि हत्या कहीं और की गई होगी और शव को जंगल में फेंक दिया गया है. बुजुर्ग आदिवासी महिला घर में अकेली रहती थी. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-pm-modi-reached-washim-offered-prayers-at-jagadamba-mata-temple-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-thousands-of-crores/">महाराष्ट्र

:  पीएम मोदी ने वाशिम पहुंचे, जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp