Barkattha : बरकट्ठा उत्तरी पंचायत भवन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि बरकट्ठा दक्षिणी की जिला पार्षद सदस्य प्रेरणा प्रिया ने कहा कि हर व्यक्ति की अच्छाई और तरक्की के पीछे औरत का हाथ होता है. प्रत्येक महिलाओं के सम्मान की रक्षा होनी चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करने की जरूरत है. यदि हर व्यक्ति यह संकल्प ले ले तो आने वाले समय में वह दिन दूर नहीं जब सही मायने में महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान प्राप्त होगा और वे देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान बढ़-चढ़ कर दे सकेंगी. सभी महिलाएं एकजुट रहें, चूंकि एकता में ही बल है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-outrage-among-villagers-due-to-delay-in-construction-of-water-tower/">डुमरिया
: जल मीनार के निर्माण में विलंब होने से ग्रामीणों में आक्रोश
शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में करता है मदद : आईजी [wpse_comments_template]
: जल मीनार के निर्माण में विलंब होने से ग्रामीणों में आक्रोश
महिलाओं को मिले सम्मान और अधिकार- बीडीओ
बीडीओ कृति बाला लकड़ा ने कहा कि महिलाएं समाज की अभिन्न अंग हैं. महिलाओं के बिना कोई काम संभव नहीं है. महिलाओं को उनका उचित अधिकार और सम्मान मिलना ही चाहिए. समाजसेवी सीके पांडेय ने कहा कि सिर्फ एक दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना लेने से महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं आएगी और न ही उनका विकास होगा. जरूरत है हर दिन उनका सम्मान किया जाए. कार्यक्रम का समापन संगठन के दीदियों ने गीत गाकर किया. इस कार्यक्रम में बेलकप्पी आजीविका महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष नीलम हेमरोम, सचिव सोनिका कुमारी, लेखापाल प्रतिमा पांडेय, पीआरपी सरस्वती देवी, एफटीपी राजीव पांडेय, बीटीएम चित्तरंजन पाठक, अनिता देवी, ललिता देवी, पिंकी देवी, पूजा देवी, प्रीति देवी तथा सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें :योग">https://lagatar.in/yoga-helps-in-controlling-the-body-mind-and-soul-ig/">योगशरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में करता है मदद : आईजी [wpse_comments_template]
Leave a Comment