Search

 
 
 

महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या की आशंका

 
बराकर। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के नियामतपुर फाड़ी थाना अंतर्गत जलाशय के समीप एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही नियामतपुर फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. महिला का नाम सुमन कुमारी (37) बताया जा रहा है. उसके परिजनों ने बताया कि बीते 28 तारीख को सुबह घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी. खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने नियामतपुर फाडी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी. रविवार को शव बरामद हुआ तो इलाके में मातम छा गया. नियामतपुर फाड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : बीसीसीएल">https://lagatar.in/bccl-worker-dies-family-members-sit-on-strike-with-dead-body/">बीसीसीएल

कर्मी की मौत, शव के साथ धरना पर बैठे परिजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही