Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वरोजगार का प्रशिक्षण देने के लिए महिलाओं व युवतियों का लिया गया साक्षात्कार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से महिला व युवतियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है. छह माह के उक्त प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को बिष्टुपुर ओ रोड स्थित सिलाई केंद्र में आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया. यहां शहर के तीन केंद्रों बिष्टुपुर, बिरसानगर और घोड़ाबांदा केंद्र के लिए बारी-बारी से साक्षात्कार लिया गया. डुमरिया केंद्र के लिए गुरुवार को 25 आवेदकों का चयन किया गया था. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-market-sensex-opened-with-a-loss-of-246-points-titans-shares-fell-3-point-54-percent/">शेयर

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 246 अंक टूटकर खुला, टाइटन के शेयर 3.54 फीसदी लुढ़के
चयन कमेटी में खादी बोर्ड के जमशेदपुर केंद्र प्रबंधक विभूति कुमार राय सहित रांची कार्यालय से आई सहायक प्रशिक्षक नीतू सिंह और डिजाइनर अम्बिका बाउरी शामिल थीं. इस बावत विभूति कुमार राय ने बताया कि तीनों केंद्र के लिए कुल 111 आवेदक आए थे, जिसमें से जमशेदपुर के लिए 25, बिरसानगर के लिए 25 और घोड़ाबांधा केंद्र के लिए 15 लाभुकों का चयन किया गया. उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिमाह 4500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी. छह माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सभी को एक-एक सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, ताकि वे इसके सहारे अपना जीवन यापन कर सकें. आज के साक्षात्कार में केंद्र के राकेश कुमार, संगीत कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने भी सहयोग किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही