Search

NTPC में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए महिलाएं करें आवेदन, निकली वैकेंसी

LagatarDesk :  नेशनल">https://www.ntpc.co.in/">नेशनल

थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने महिला उम्मीदवारों को जॉब करने का सुनहरा अवसर दिया है. NTPC  ने महिला के लिए इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी  के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स या इंस्ट्रूमेंटश इंजीनियर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 मई तक आवेदन कर सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल

पोस्ट का नामइंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी 
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर22
मैकेनिकल इंजीनियर14
इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटश इंजीनियर14
कुल 50
कैटेगरीकेवल महिलाओं के लिए  
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.ntpc.co.in

">https://www.ntpc.co.in

 

शैक्षणिक योग्यता

  • इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट किसी मान्यता प्रप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटश इंजीनियर या इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में बीई/बीटेक किया होना चाहिए.
  • फाइनल ईयर के कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं.
  • कैंडिडेट को इन विषयों में कम से कम 65 फीसदी अंक होने चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के 55 फीसदी अंक होने चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए.

सैलरी डिटेल

चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार से 1 लाख 40 हजार रुपये तक सैलरी दी जायेगी.

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC)  के कैरियर वेबसाइट www.ntpccareers.net">http://www.ntpccareers.net">www.ntpccareers.net

पर जा कर सीधे आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडटे आवेदन फॉर्म में मांगे गये डिटेल को भर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े :">https://lagatar.in/?p=51213">

रांची में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए SSP ने किया बाइकसवार दस्ते का गठन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//