Ranchi : झारखंड में हर दूसरे घंटे महिलाएं अपराध की शिकार हो रही हैं. पिछले एक माह की बात की जाये तो राज्य के अलग-अलग जिलों में महिला अपराध से संबंधित 397 मामले दर्ज हुए हैं. जिनमें बलात्कार, अपहरण, छेड़खानी, दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना शामिल है. एनसीआरबी के 2022 के आंकड़े के मुताबिक, झारखंड में 7678 मामले दर्ज हुए, जिनमें झारखंड पुलिस सिर्फ 3644 मामलों में ही चार्जशीट दाखिल कर पायी. वहीं 1300 आरोपी दोषी करार दिये गये.
झारखंड में हर दूसरे घंटे महिलाएं हो रही अपराध की शिकार
Last Updated: Mar 14, 2024 12:00 AM (IST)