Search

 
 
 

महिलाएं किसी से कम नहीं : देवानंद राम

 
Garhwa : राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से प्रखण्ड मुख्यालय रंका में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया. मौके पर रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, रंका अंचलाधिकारी शंभू राम, पीएलवी कृष्णा नंद दुबे, मुरली श्याम तिवारी, संगीता सिन्हा, जनक विकास धारा के सचिव रामाशंकर चौबे, पेयजल स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रशीदा खातून, बीआरपी सत्येन्द्र कुमार और नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है. वह आज अपनी काबिलियत और योग्यता के दम पर बुलंदी के झंडे गाड़ चुकी है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-matriculation-inter-board-exam-from-14th-section-144-will-remain-at-the-centers/">धनबाद

: मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा 14 से, सेंटरों पर रहेगी धारा 144

महिलाओं का बढ़ना सकारात्मक पक्ष

पीएलबी कृष्णानंद दुबे ने विस्तारपूर्वक से महिला समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, बाल विवाह जैसी बुराइयां समाज में व्याप्त है. इसे महिलाएं ही जागरूकता लाकर इस कुरीति का अंत कर सकती है. मुझे यह कहते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के द्वारा इस कुप्रथा को समाप्त कराने में अपनी महती भूमिका निभा रही है जो एक सकारात्मक संदेश है. वहीं पेयजल स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कॉर्डिनेटर रशीदा खातून ने भी महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने आस-पड़ोस के घरों एवं परिसरों को स्वच्छ रखने पर बल दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-old-laborers-have-to-be-kept-in-the-company-dhulu-mahato/">धनबाद:

कंपनी में पुराने मजदूरों को रखना ही होगा:  ढुलू महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही