Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं : संतोष दुबे

Advertisement
Advertisement
Garhwa : भाजपा के गढ़वा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने झामुमो सरकार पर न‍िशाना साधा है. दुबे ने कहा क‍ि हेमंत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. जिस तरह से दुमका में शाहरुख खान द्वारा अंकिता सिंह पर खुलेआम पेट्रोल फेंककर आग लगायी गई, इससे साबित होता है कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा हो चुका है. उन्होंने कहा कि एक तरफ पीड़िता अस्पताल में तड़प रही थी और दूसरी तरफ सीएम विधायको के साथ पिकनिक मना रहे थे. दुबे ने कहा कि पीड़िता की मौत के बाद भी सरकार का कोई भी प्रतिनिधि देखने तक नहीं गया. जबक‍ि मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से ही विधायक हैं. दुबे ने झामुमो सरकार पर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया. झामुमो को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है. झामुमो जब से सत्ता में आई है, झारखंड में अपराधियों का तांडव जगजाहिर हो चुका है. इस सरकार में खुलेआम गुंडाराज चल रहा है. लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो चुकी है. झामुमो सरकार में महिलाओं पर अत्याचार खुलेआम हो रहा है. झामुमो सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. दुबे ने सरकार के मंत्री और विधायक पर झारखंड को लुटने का आरोप लगाया. दुबे ने गढ़वा की स्थिति को बद से बदतर बताया. कहा क‍ि यहां स्थानीय विधायक सह मंत्री भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. वर्तमान में मेराल की घटना को इसी कड़ी में देखा जा रहा है. नाथू चौधरी के हत्यारे आज बेखौफ घूम रहे हैं. अभी तक अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि मंत्री का संरक्षण प्राप्त है. वर्तमान हालात को देखते हुए प्रदेश में एक ही विकल्प है, सिर्फ राष्ट्रपति शासन का. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नवीन जायसवाल सहित अन्य कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/ankita-murder-case-compensation-of-10-lakhs-cm-seeks-report-from-dgp-soon/">अंकिता

हत्याकांड: 10 लाख का मुआवजा, सीएम ने डीजीपी से जल्द मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही