Search

 
 
 

व्यवसाय के क्षेत्र में आकर आत्मनिर्भर बने महिला : उर्मिला सिंह

 
Barkakana, Ramgarh:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएवी बरकाकाना की प्रिंसिपल उर्मिला सिंह ने कहा कि 2024 की थीम ही है महिलाओं के लिए निवेश, महिलाओं से निवेश. इसका महिलाओं को लाभ उठाते हुए आगे बढ़ना चाहिए. महिलाएं आत्मनिर्भर बने. वैसे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. इसी तरह व्यवसाय के क्षेत्र में भी आगे आएं. महिलाएं समाज और परिवार के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं. इस तरह से सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाएं, क्योंकि नारी ही सभी चीजों की नीव है. नारी सभी जिम्मेवारियों को निभाती है. वह मां भी है और बहन भी है. वह भाभी भी है और पत्नी भी है. कितने कार्यक्षेत्र में महिलाएं बंटकर अपनी जिम्मेवारियों को निभाती हैं. सभी के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ती रहती हैं. इस महिला दिवस पर महिलाएं अपने आप पर विश्वास रखकर आगे बढ़े सफलता निश्चित है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-fighting-between-two-parties-during-construction-on-disputed-land-in-tisri-11-people-injured/">गिरिडीह

: तिसरी में विवादित जमीन पर निर्माण के दौरान दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग घायल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/08rc_m_128_0-nnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही  महिला : सुनीता चौधरी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि महिलाएं समाज व राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं. हमारा यह प्रयास है कि हमारे क्षेत्र की महिलाएं सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बने. इसे लेकर हमारी सकारात्मक भूमिका है. महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे रहे. समान अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी हमारी सजगता व प्रतिबद्धता बनी हुई है. उन्होंने कहा कि महिलाएं खुशहाल होंगी तो क्षेत्र व राज्य में भी खुशहाली रहेगी. महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए, तभी राष्ट्र का विकास और समाज का उत्थान होगा. इसे भी पढ़ें-महाशिवरात्रि">https://lagatar.in/mahashivratri-is-a-festival-to-give-up-the-evils-within-yourself-balram-singh/">महाशिवरात्रि

अपने अंदर की बुराइयों को त्यागने का पर्व : बलराम सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही